कड़ाके की ठंड में भी अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु, 80 किलो की तलवार भेट की, Hindi National News in hindi
अयोध्या में 22 जनवरी को हुई राललला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही भक्तजनों का ताता लगा हुआ है. मंगलवार को ही भक्तों की भरी भीड़ देखने को मिली. इस दौरान भक्तों ने चढ़ावा भी खूब चढ़ाया गया है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे. ऑनलइन और ऑफलाइन दान के रूप में 3.17 करोड़ रुपए का दान दिया है. रामलला के लिए भक्तजन दूर-दूर से चढ़ावा भेज रहे है. News रिपोर्ट के मुताबिक रामलला को 80 किलो की तलवार अर्पित की गई है. महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान रामलला को 80 किलोग्राम वज़न वाली 7 फीट 3 इंच लंबी तलवार भेंट स्वरूप अर्पित की गई.
कड़ाके की ठंड में भी अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु, 80 किलो की तलवार भेट की, Hindi National News in hindi
अयोध्या में राललला के दर्शन करने के लिए देश के कौने से आ रहे है, कई भक्त ऐसे भी है जिन्होंने मंदिर में रामलला के विराजने को लेकर कठिन प्रण ठान लेते है. उन्ही में से है धनबाद के करमाटांड़ की रहने वाली 85 साल की सरस्वती देवी जिन्होंने मोनव्रत लिया था. वो इस कड़ाके की ठंड में घंटो लाइन में लग कर राम जी के दर्शन कर व्रत खोला और सबसे पहले बोलीं- 'सीता राम!'.. इस कड़ाके की ठंड में ऐसे बहुत से लोग है जो सुबह से लाइन में लग कर शाम तक दर्शन कर पते है. ये लोगो का प्यार ही तो है रामलला के प्रति. लेकिन इस दौरान प्रशाशन भी कमजोर पड़ती नज़र आ रही है. रामलला के दर्शन करने के लिए एक-एक दिन में 1 लाख से भी ज़्यदा को लोग पहुंच रहे है, जो इस समय हज में दुआ पड़ने आये लोगों से भी ज़्यदा है.

Comments
Post a Comment