Rajnitik News 'लैंड फॉर जॉब' मामले में तेजस्वी यादव से ED करेगी पूछताछ
जमीन दो, नौकरी लो घोटाले में सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को ईडी के दफ्तर पूछ्ताछ के लिए बुलाया गया. Rajnitik News
लालू प्रसाद यादव के परिवार पर अब भी ईडी की तलवार लटकी हुई दिख रही है. वही आज ईडी ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी ने तेजस्वी यादव को 19 जनवरी को समन भेज 30 जनवरी को पटना स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था. Rajnitik News रिपोर्ट की माने तो इससे पहले 22 दिसंबर और 5 जनवरी को ईडी ने तेजस्वी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वो दोनों ही बार ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे. इससे पहले तेजस्वी यादव से 11 अप्रैल 2023 को इस मामले में ईडी 8 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है. आपको बता दे ईडी ने कल भी 9 घंटे तक लालू से पूछ्ताछ की थी.

Comments
Post a Comment